राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, महेश भागचंदका सहित तीन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Trust New Trustees: उत्तर प्रदेश के अयोध्या इस वक्त की बड़ी खबर आई है. राम मंदिर ट्रस्ट के तीन नए ट्रस्टी बनाए गए हैं. दिल्ली के महेश भागचंदका नए ट्रस्टी बने हैं, जो अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं. वहीं, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय भी नए ट्रस्टी बने हैं. साथ ही शिकोहाबाद की निर्मला यादव भी नई ट्रस्टी बनाई गई हैं. मालूम हो कि आज राम मंदिर ट्रस्ट को पहला CEO भी मिलने वाला है. थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा. ये बैठक राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी पर हो रही है.

सीईओ पद की रेस में चार नामों की है चर्चा

आपको बता दें कि CEO के चयन के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी है. तीन नामों की लिस्ट सेलेक्शन कमेटी ने ट्रस्ट को सौंपी है. सीईओ की रेस में सबसे आगे पूर्व IPS राजेश पांडे का नाम माना जा रहा है. साथ ही एक और पूर्व IPS अफसर परेश सक्सेना का नाम भी आगे है. साथ ही दो IAS में से योगेश्वर राम मिश्रा और दिनेश चंद्र सिंह का नाम भी चल रहा है.

5500 से ज्यादा एप्लीकेशन आए थे CEO पद के लिए

गौरतलब है कि CEO के सेलेक्शन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसमें रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, सुरेश हावरे और विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल थे. CEO के पद के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 5 हजार 500 से अधिक एप्लीकेशन आए थे. फिर सभी को गूगल फॉर्म भेजा गया था. इसमें 600 नंबर के कुछ सवाल पूछे गए थे. साढ़े 3 हजार से अधिक लोगों ने ये फॉर्म भरकर भेजा था. उसी के बेस पर मार्किंग की गई थी.

फाइनल इंटरव्यू हुआ था अयोध्या में

3500 लोगों में से 108 लोग ऐसे थे, जिन्हें 600 में से 470 से अधिक मार्क्स मिले थे. बाद में इन सभी लोगों का वर्चुअल इंटरव्यू हुआ था और फाइनली 17 लोग सीईओ पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे. फिर इन लोगों को फाइनल इंटरव्यू के लिए अयोध्या में बुलाया गया, जहां उन्हें लीडरशिप कैपेबिलिटी, आस्था, चुनौतियों को समझने की क्षमता, मंदिर की व्यवस्था सहित कई कसौटियों पर परखा गया था. आखिर में फिर तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This