Rampur News: CM योगी ने रामपुर को दी 690 करोड़ की सौगात, बोले- अब यूपी बीमारू नहीं, टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rampur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 690.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. ये सभी परियोजनाएं मुख्य रूप से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं.

इस दौरान उन्होंने शाहबाद स्थित शिवा शुगर मिल परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल को लेकर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मौसम भी सुहावना रहा. सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचे.

690 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर जिले के लिए 690.39 करोड़ रुपये की कुल 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है और रामपुर भी अब तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी  ने कहा, “जब रामपुर आता हूं तो यहां का मौसम शिमला जैसा हो जाता है।”

2017 से पहले और बाद के रामपुर का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 के पहले और बाद का रामपुर सभी के सामने है. पहले यहां गरीबों की जमीनों पर कब्जा होता था. वाल्मीकि समुदाय को जमीनों से वंचित तकर दिया जाता था. निरंकुश सत्ता अन्याय का पर्याय बन जाती है. सपा सरकार में दलितों और गरीबों के साथ ऐसा ही हुआ. सपा की निरंकुश सत्ता बदली तो रामपुर को पहचान मिली.” उन्होंने कहा कि अब नई योजनाओं के साथ रामपुर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.

विकास और अर्थव्यवस्था पर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नई-नई योजनाओं के साथ अब विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा. विरासत और विकास की नई कार्ययोजना दिख रही. प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास ही विकास का आधार है. यूपी अब बीमारू नहीं, देश की टॉप-तीन अर्थव्यवस्था वाले राज्य में शुमार है.”

विपक्ष पर बोला हमला

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “पहले सरकारी विज्ञापन निकलता था तो चाचा-भतीजे की जोड़ी लूटने निकल पड़ती थी. न्यायालय को रोकने के लिए उतरना पड़ता था. पहले या तो सैफई परिवार का विकास होता था या फिर रामपुर के एक परिवार का. बाकी वंचित रहते थे. राम की भक्ति श्री हनुमान जैसे भक्तों को कालनेमियों से निपटने की शक्ति देती है.”

कानून व्यवस्था को लेकर भी कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, “चाकू गलत हाथों में रहेगा तो डाका डालेगा. वहीं, बीजेपी की डबल इंजन सरकार आई तो यही चाकू जनता की सुरक्षा के काम आ रहा. अब विकास का माहौल बन रहा. अब चूज एंड पिकअप नहीं होता कि बिजली सैफई में आएगी, रामपुर और पीलीभीत में नहीं आएगी. अर्थव्यवस्था गर्त में जाने का मतलब आमजन को गर्त में धकेलना है.”

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल: हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे, रेल सेवा प्रभावित

Latest News

बलूचिस्तान के ‘आजाद’ होते ही बौखलाया पाकिस्तान, लगा दिया लॉकडाउन, घर से निकलने से लेकर आने-जाने पर रोक

New Delhi: हाल ही में खुद को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए बलूचिस्तानियों ने अपनी आजादी...

More Articles Like This

Exit mobile version