25 जून लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय…, संविधान हत्या दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Samvidhan Hatya Diwas: 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की कढ़वी यादों के तौर पर बीजेपी देशभर में आज संविधान हत्या दिवस मना रही है. ऐसे में वो अलग-अलग राज्यों में कई कार्यक्रम करेंगे. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा में संविधान हत्या दिवस मनाएंगे.

बता दें कि भारत सरकार ने 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी की कड़वी याद में 25 जून को हर साल संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. ये नाम देने के पीछे की वजह पिछली साल गृह मंत्री अमित शाह ने बताई थी. उन्होंने कहा था कि संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द है. देश ‘आपातकाल’ में कांग्रेस द्वारा किए गए अन्याय और अत्याचार को कभी भूल नहीं पाएगा.

देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने की कोशिश में लगाया ‘आपातकाल’

इसी बीच कांग्रेस पर हमलावर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के तौर पर दर्ज है, जब देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने की कोशिश में ‘आपातकाल’ लगाया गया था.सीएम योगी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेस के आपातकाल के अंधेरे ने अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों पर गहरा प्रहार किया.

NCERT की नई किताब में पहली बार इमरजेंसी के बारे में पढ़ेंगे छात्र

वही, NCERT की नई किताब में पहली बार इमरजेंसी का अध्याय शामिल किया गया है. 9वीं क्लास की नई सोशल साइंस बुक में छात्रों को 1975 का आपातकाल पढ़ाया जाएगा. बता दें कि किताब में लिखा है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन PM इंदिरा गांधी की सलाह पर आपातकाल लागू हुआ था. इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादास्पद दौर बताया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This