School closed: 8वीं तक के यूपी, CBSE और ICSE के स्कूलों में अवकाश घोषित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP School closed: यूपी में सर्दी के बेदर्दी शुरु हो गई. हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हर कोई ठिठुर और कांप रहा है. मथुरा में बादल छाए रहने के साथ ही दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते नजर आए. सुबह-शाम के समय सर्दी और बढ़ गई है. सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध आठवीं तक के स्कूल 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि हर रोज बढ़ रही सर्दी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है.

मथुरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक जनवरी के बाद कोहरा व सर्दी में और इजाफा होगा. वहीं, बारिश के बाद कोहरे की आमद हो रही है. हाईवे व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह व रात को ही कोहरे की हल्की परत दिखाई दे रही है. शीतलहर से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

शुक्रवार रात हुई बारिश से बाद सोमवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री से लुढ़ककर 9 पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी के आसार जताए जा रहे हैं.

नगर निगम ने बनाए रैन बसेरे
शीतलहर से बचने के लिए नगर निगम ने शहर के विभिन्न जगहों पर 13 रैन बसेरों की व्यवस्था की है. इसमें 5 स्थायी और 8 अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं. प्रत्येक रैन बसेरे में करीब 15 से 20 लोगों की रुकने की व्यवस्था है. बदलते मौसम में प्रशासन ने लोगों से अपील है कि ठंड में ठिठुरे नहीं, धर्मशाला और रैन बसेरों में ठहरें और सर्दी से राहत पाए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This