जनता को युद्ध के असर से बचाने के लिए भारत सरकार पूरी तरह कटिबद्ध: डा. दिनेश शर्मा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ/झांसी: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता को युद्ध के असर से बचाने के लिए भारत सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है. गैस तेल की उपलब्धता के साथ ही महंगाई को रोकना इस समय की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे समय में जब दुनिया के सभी देशों में युद्ध के कारण कोहराम मच रहा है तब सरकार हर संभव उपाय करके देश में स्थिति को सामान्य बनाए हुए है.

गैस और महंगाई पर विपक्ष पर आरोप

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गैस को लेकर विपक्ष अफवाह फैलाने का कार्य कर रहा है. संकट के नाम पर कालाबाजारी करने की मंशा रखने वालों के चेहरे से नकाब हट गया है. युद्ध के कारण पैदा हुई स्थिति पर नियंत्रण को लेकर केन्द्र सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है. इसका असर देश के आम नागरिको पर नहीं पडने दिया गया है. तेल के दाम स्थिर रखने के लिए सरकार ने एक्साइज डयूटी कम की है. उरर्वकों एवं पेट्रो उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई है. प्रधानमंत्री स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं. दूसरी ओर पडोसी देश पाकिस्तान में तथा आस्ट्रेलिया में पेट्रोल पम्प बन्द पडे हुए है. यूरोप में भी संकट गहरा गया है.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश और जनता के प्रति समर्पण के कारण ही हाल में अमेरिकी पत्रिका ने उन्हे दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बताया है. वे आज दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं. देश में हुए पिछले जी 20 सम्मेलन में उनके नेतृत्व में दुनिया के तमाम बडे देश शामिल हुए थे.

आम आदमी पार्टी पर टिप्पणी

आम आदमी पार्टी से जुडे सवाल पर कहा कि वह अब खास आदमियों की पार्टी बन चुकी है. वहंा कार्यकर्ता को नहीं उद्योगपतियों को अवसर मिलता है. राघव चढ्ढा संसद में जनता के विषय उठा रहे थे. भाजपा के लिए सबका साथ सबका विकास सबके लिए प्रयास ही मंत्र है. यहां पर जाति नहीं राष्ट्र ही केवल धर्म है और पार्टी सबको साथ लेकर चलती है.

यूजीसी और शिक्षा से जुड़ा मुद्दा

यूजीसी को लेकर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में लम्बित है और केन्द्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

जनसंख्या असंतुलन पर चिंता

आबादी के असंतुलन पर राज्य सभा में उनके द्वारा उठाए गए विषय पर कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण तय मानक से नीचे चला गया है. आने वाले समय में देश में वृद्ध आबादी बढने की संभावना है. भारत युवा से वृद्ध देश बन जाएगा. आज हिन्दू आबादी 10 राज्यों में अल्पसंख्यक हो गई है. इस असंतुलन को दूर करने की जरूरत है. जिन स्थानो पर हिन्दू अल्पसंख्यक है वहंा पर उसे अल्पसंख्यक के अधिकार मिलने चाहिए.

शिक्षण संस्थानों में भेदभाव का मुद्दा

डा शर्मा ने बताया कि हाल में उन्होंने संसद में शिक्षण संस्थानों में भेदभाव का विषय उठाया था. हिन्दू शिक्षण संस्थानों के लिए शिक्षा का अधिकार नियम बोझ की तरह है जबकि अल्पसंख्यक संस्थानों को इससे छूट प्राप्त है. हिन्दू संस्थान गीता और वेद नहीं पढा सकते हैं पर अल्पसंख्यक संस्थान कुरान बाइबिल की शिक्षा दे सकते हैं. ये परिस्थिति समानता के अधिकार का उल्लंघन है. इस दिशा में बराबरी की व्यवस्था के लिए कानून बनना चाहिए. उनका कहना था कि इन विषयों को किसी के विरोध के रूप में नही बल्कि देश के संरक्षण की भावना के रूप में देखना चाहिए.

धार्मिक कार्यक्रम में संतों को संबोधन

सखी हनुमान मंदिर में आयोजित कथा में संतों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जहां पर संत हैं वहीं पर बसंत है और दुखों का अन्त है. बजरंगबली हनुमान से जुडी कथा सुनाते हुए कहा के चित्रकूट में गोस्वामी तुलसीदास की भेंट बजरंगबली श्री हनुमान से हुई जब वह ब्राह्मण का भेष धारण किए हुए थे. उन्होंने वर्तमान के संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्राह्मण श्रेष्ठ जीवन जीने का विचार है. ये समाज के सभी वर्गों साथ लेकर चलता है. इसके आगे देवता लगाया जाता है क्योंकि ये दूसरों के कल्याण की भावना से कार्य करता है. देश में जितने भी आक्रान्ता आए थे उन्होंने समाज के इस वर्ग का सबसे अधिक उत्पीडन किया था क्योंकि उन्हे लगता था कि ये देश में सबको जोडने का कार्य करता है. अंग्रेजो ने भारत के सनातन समाज को जातियों में बाटने का कुचक्र किया था. भारत पर लम्बे समय तक राज करने के लिए अंग्रेजो ने यहां की शिक्षा पद्धति तक को बदल दिया था.

अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता

उन्होंने दतिया में मां पीताम्बरा देवी का दर्शन पूजन किया. इसके साथ ही रामजी परिहार तथा शहर विधायक रवि शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर सखी हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर नागा मोहनदास, मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, सांसद अनुराग शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अर्पित महाराज, विधायक जवाहरलाल राजपूत, विधायक रामरतन कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य राम तीर्थ, विधायक रश्मि आर्या, महापौर बिहारी लाल आर्य, जमुना कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष सुधीर सिंह, जयदेव पुरोहित, मुकेश मिश्रा, संजीव श्रृंगऋषि, संतोष सोनी, सुनील नेनवानी, राजेंद्र गुप्ता, रामजी परिहार, अजीत शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version