परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में किया गया सम्मानित

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को शनिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित सातवें अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान का कार्यक्रम का शुभारंभ एवं योग वाटिका में मूर्ति बनने का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा यह उपाधि देकर मुझे गौरवान्वित करने का काम किया गया है जिसके लिए संस्थान के कुलपति प्रो.अजय तनेजा व संस्थान से जुड़े सभी को साधुवाद है। यह बहुत ही गर्व का विषय है क्योंकि राजनीति से जुड़े विरले ही लोगों को यह उपाधि दी जाती है।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि मानद उपाधि एक शैक्षणिक सम्मान है जो किसी विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा पास किए बिना, समाज, विज्ञान, कला या संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति को प्रदान की जाती है। यह आमतौर पर डॉक्टरेट या मास्टर डिग्री होती है और व्यक्ति के असाधारण कार्यों और प्रतिष्ठा को सम्मानित करती है। कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी राजनीति से लेकर संगठन तक के कार्यों में अतुलनीय योगदान दिया है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version