UP: पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व प्रमुख सचिव गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Former Principal Secretary arrested: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW की टीम ने तत्कालीन प्रमुख सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है. यह मामला वर्ष 2014 में 1198 पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती से जुड़ा है.

वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान प्रदेश के 17 मंडलों में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1198 पदों पर भर्ती की गई थी. 2 फरवरी 2014 को आयोजित परीक्षा के बाद हुई इस भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे थे. मामले की जांच में भर्ती नियमों को दरकिनार कर ओएमआर शीट का मूल्यांकन केंद्रीकृत तरीके से कराने और मंडलीय चयन समितियों के अधिकार समाप्त करने जैसे तथ्य सामने आए थे.

भर्ती के समय राजकिशोर सिंह प्रदेश के पशुधन मंत्री थे. तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार भर्ती प्रक्रिया के दौरान शासन में प्रमुख पद पर तैनात थे. भर्ती के बाद वह सेवानिवृत्त हो गए थे. ईओडब्ल्यू डीजी जेएन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना में योगेश कुमार की भूमिका के सुबूत मिले. इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है. योगेश कुमार 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इस मामले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version