UP Budget 2024: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए PDA को लेकर सवाल, डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज यूपी का बजट पेश करेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंच गए हैं. अब से कुछ देर बाद यूपी का बजट पेश किया जाएगा. इस बार के बजट को बड़ा बजट कहा जा रहा है जिसका अनुमानित आकार 7.5 लाख करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है. वहीं, बजट पेश होने से ठीक पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है. वहीं, उनके सवाल का जवाब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया है. पढ़िए.

अखिलेश यादव ने पूछा ये सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का… सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है. दरअसल भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है. वो 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए 90% खर्च करती है और 90% ज़रूरतमंद जनता के लिए केवल नाममात्र का 10%. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार जनता को आंकड़ों में न उलझाए. सीधी बात ये बताए कि इस बजट में क्या-क्या होगा?

– सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है?
– इस बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी?
– ⁠कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा?
– ⁠सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा?
– ⁠मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है?
– ⁠किसान की बोरी की चोरी रूकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दोगुनी होगी या नहीं?
– ⁠मज़दूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं?
– ⁠महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं?
– ⁠कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं?
– ⁠और हां, गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है?

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब

बजट को PDA से जोड़कर किए गए अखिलेश यादव के ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वह परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी मात्र हैं, इसके सिवा कुछ भी नहीं. उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा बजट आ रहा है. यूपी के चतुर्मुखी विकास के लिए बजट ला रहे हैं. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों, युवाओं और सभी सेक्टर को ध्यान में रखा गया है. समाजवादी पार्टी में परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी चल रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Budget 2024: आज योगी सरकार पेश करेगी यूपी का बजट, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This