UP Cabinet Expansion: केशव प्रसाद बोले फर्जी है अखिलेश यादव का PDA, कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम ने दिया सपा मुखिया को जवाब

Must Read

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. इसी बीच अब डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी है, बीजेपी का असली है…सब ठीक होगा. अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में मंत्रिमंडल में केवल 6 रिक्तियां हैं, इससे ज्यादा तो दूसरे दल से पाला बदल कर आए लोग हैं. क्या उन सभी को मंत्री पद से नवाज़ा जाएगा? ⁠क्या उनमें से सबसे कमजोर को चुना जाएगा, जिससे कि उसकी कमजोरी कुछ कम हो जाए?

उधर, यूपी कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर जन भवन पर हलचल बढ़ गई है. बीजेपी पदाधिकारियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है. आठ मंत्री शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा, जबकि कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा.

योगी कैबिनेट में ये 8 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री

  1. भूपेन्द्र चौधरी
  2. सोमेन्द्र तोमर (प्रमोशन)
  3. अजीत पाल (प्रमोशन)
  4. हंसराज विश्वकर्मा
  5. कैलाश राजपूत
  6. सुरेन्द्र दिलेर
  7. कृष्णा पासवान
  8. मनोज पाण्डेय

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्री बनाए जाने की खबर है. अगर हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जाता है तो उत्तर प्रदेश के किसी एक जिले से सबसे अधिक मंत्री वाराणसी से हो जाएंगे. पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कुल चार मंत्री हो जाएंगे, अभी वाराणसी से अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्रा दयालु मंत्री हैं.

इसे भी पढ़ें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This