UP Cabinet Expansion: यूपी कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर लखनऊ स्थित जन भवन पर हलचल बढ़ गई है. भाजपा पदाधिकारियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर फाइनल सूची सामने आ गई है. अब छह नहीं बल्कि आठ मंत्री शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा, जबकि कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कृष्णा पासवान राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा.
योगी कैबिनेट में ये 8 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री
- भूपेन्द्र चौधरी
- सोमेन्द्र तोमर (प्रमोशन)
- अजीत पाल (प्रमोशन)
- हंसराज विश्वकर्मा
- कैलाश राजपूत
- सुरेन्द्र दिलेर
- कृष्णा पासवान
- मनोज पाण्डेय
हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्री बनाए जाने की खबर
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्री बनाए जाने की खबर है. अगर हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जाता है तो उत्तर प्रदेश के किसी एक जिले से सबसे अधिक मंत्री वाराणसी से हो जाएंगे. पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कुल चार मंत्री हो जाएंगे, अभी वाराणसी से अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्रा दयालु मंत्री हैं. यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी में मंत्रिमंडल में केवल 6 रिक्तियां हैं, इससे ज्यादा तो दूसरे दल से पाला बदल कर आए लोग हैं, क्या उन सभी को मंत्री पद से नवाज़ा जाएगा?
यह कभी भी हो सकता है…
क्या उनमें से सबसे कमजोर को चुना जाएगा जिससे कि उसकी कमजोरी कुछ कम हो जाए? यूपी के कैबिनेट विस्तार पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह कभी भी हो सकता है, केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता है और हम उसका स्वागत करते हैं. एक तरह से यह माननीय मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार भी है कि वे किसे अपनी कैबिनेट में रखना चाहते हैं. इसके पीछे एकमात्र उद्देश्य पूरे राज्य की समग्र प्रगति है.
इसे भी पढ़ें. UP Cabinet Expansion: अब छह नहीं बल्कि आठ मंत्री लेंगे शपथ, सामने आई फाइनल सूची, इन नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी?

