UP: यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को CM योगी ने दी बधाई, बोले…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को बधाई दी है. साथ ही सीएम ने उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई.

आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं. ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है. मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे.

मालूम हो कि शनिवार को यूपी बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है, जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इण्टर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

Latest News

भूलकर भी सीधे हाथ में ना दें ये सामान… घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Vastu Tips: घरों में अक्सर पड़ोसी, रिश्तेदार या परिचित को कोई जरूरी सामान तुरंत हाथ में पकड़ा देने की...

More Articles Like This