UP: CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, आपदा से जनहानि पर तत्काल वितरित करें राहत राशि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से गंभीर हैं. सीएम ने आंधी-वर्षा, ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें. मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, वर्षा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरित करने का निर्देश भी दिया है.

इसके साथ ही कहा है कि संबंधित जिलों के अधिकारी सर्वेक्षण कराकर फसल नुकसान का आकलन कर तत्काल उसकी रिपोर्ट शासन को भेजें, जिससे प्रभावितों की सहायता की जा सके. सीएम ने जल भराव वाले क्षेत्रों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने को भी कहा है.

Latest News

Stock Market Today: वैश्विक मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, बीएसई सेंसेक्स 300 अंक उछला, एनएसई निफ्टी भी चढ़ा

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में तेजी दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version