UP: सीएम योगी ने किसान पाठशाला का किया शुभारंभ, किसानों से उत्पादन पर की चर्चा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: बाराबंकी के दौलतपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान पाठशाला और प्रगतिशील किसान सम्मेलन का उद्धाटन किया. इस अवसर पर सीएम ने किसानों से कम लागत और अधिक उत्पादन पर चर्चा की.

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि किसान पाठशाला के इस कार्यक्रम में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं… हम यहां बहुत नजदीक से देख रहे हैं कि खेती क्या है? खेती की चुनौतियां क्या है? कम लागत और अधिक उत्पादन से हम कैसे किसानों को खुशहाल कर सकते हैं?…”

इसके पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अधीनस्थ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कर ब्रीफिंग दी थी.

डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जिस स्थान पर लगी है, वे कार्यक्रम समाप्त होने और सभी लोगों के वहां से निकलने तक उस स्थान से नहीं हटेंगे.

उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास के खेतों में लगी झटका करंट मशीनें (इलेक्ट्रिक फेंसिंग तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए. हेलीपैड के पास बैरीकेडिंग की मजबूती सुनिश्चित करने को कहा गया.

उन्होंने बारीकी से हर पहलू पर समझाया ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड, किसान पाठशाला और सम्मेलन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version