UP: यूपी स्टार्टअप मिशन पोर्टल का CM योगी ने किया शुभारंभ, प्रोत्साहन राशि का वितरण किया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई गति देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया.

लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ और 9 इनक्यूबेटर्स को 1.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया. साथ ही नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्रों का भी वितरण किया.

आईटी इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा…

इस अवसर पर आईटी इलेक्ट्रानिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में स्टार्टअप एक क्राइम था, पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध को नियंत्रित किया और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया. आज यूपी में निवेश हो रहा है. यूपी स्टार्टअप का पावर हाउस बन सकता है. स्टार्टअप कोई बिजनेस नहीं, बल्कि इनोवेटिव आइडिया है. सीएम योगी ने जनता पर बिना कोई टैक्स बढ़ाए प्रदेश का बजट 9.59 लाख करोड़ कर दिया है.

प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा…

प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि तरक्की के लिए शोध और नवाचार बेहद जरूरी है. 2017 में 120 स्टार्टअप थे. अब ये संख्या 24000 से ज्यादा है. प्रदेश में 76 से बढ़कर 88 इनक्यूबेटर हो गए हैं. अभी तक स्टार्टअप और इनक्यूबेटर को 60 करोड़ दिए जा चुके हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This