UP: CM योगी ने दो शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में दो शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया. मालूम हो कि हर वर्ष 21 अक्तूबर को प्रदेश में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है.

पुलिसकर्मी रोहित और सचिन को दी गई श्रद्धाजंलि
इस वर्ष दो पुलिस कर्मी रोहित कुमार और सचिन राठी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई. 8 जून 2024 को फतेहगढ़ जिले के नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ अवैध खनन की सूचना पर दबिश देने गए थे. अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली को एक बाइक सवार रास्ता बता रहा था. रोहित ने बाइक सवार का पीछा किया.

इस दौरान आरोपियों ने रोहित की बाइक में टक्कर मार दी थी. इससे रोहित ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आ गए थे. इस हादसे में रोहित की मौत हो गई थी. वहीं, 25 दिसंबर 2023 को कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी पुलिस टीम के साथ तस्करों के यहां दबिश देने गए थे. इस दौरान तस्करों की फायरिंग में सचिन को गोली लग गई थी. अस्पताल में उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This