UP: सीएम योगी बोले- देश जानता है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः कांग्रेस बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर भ्रम फैला रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही सर्वाधिक दलित और वंचितों की भलाई के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है. यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं.

भाजपा ने बाबा साहेब को हमेशा ही सम्मान दिया हैः सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश की आजादी में और संविधान के निर्माण में बड़ा योगदान दिया है. हर भारतवासी उनके प्रति सम्मान रखता है. भाजपा लगातार देश को बाबा साहेब के सपनों का देश बनाने के लिए काम कर रही है. भाजपा ने हमेशा ही उन्हें सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया.

बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल असंवैधानिक और अनैतिक आचरण कर रहे हैं. बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे. उन्होंने विपरीत परिस्थतियों में संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और अर्थव्यवस्था व कानून के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ डिग्री अर्जित की और फिर उसके माध्यम से उन्होंने भारत को अपने उस ज्ञान से आलोकित करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी.

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान शिल्पी के रूप में हर भारतवासी बाबा साहेब के लिए सम्मान का भाव रखता है. भाजपा उनके प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्घता से काम कर रही है. देश में अटल जी की सरकार रही हो या फिर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार, हमेशा ही बाबा साहेब का सम्मान किया. मालूम हो कि मंगलवार को प्रदेश भर में कांग्रेस और बसपा गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This