UP: ‘हॉकी इंडिया में यूपी का अविस्वमरणीय योगदान’ विश्वकप ट्रॉफी का स्वागत करते हुए बोले CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः देशभर के विभिन्न शहरों से होते हुए बुधवार को जूनियर हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी लखनऊ पहुंची. ट्रॉफी के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. इस मौके पर सीएम ने लोगों को सम्बोधित भी किया.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में इस ट्रॉफी का आना उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण करवाने वाला क्षण भी है. हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्वमरणीय है. हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद ने इसी उत्तर प्रदेश की धऱती पर जन्म लिया था. उत्तर प्रदेश के अंदर ही मेजर ध्यानचंद की इन स्मृतियों को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य कर रही है. इसके साथ ही भारतीय हॉकी से जुड़े हुए और भारतीय हॉकी के बहुत ही यशस्वी खिलाड़ी के.डी. सिंह बाबू का जन्म भी उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए बाराबंकी में स्थित उनके पैतृक आवास को एक बेहतर म्यूजियम के रूप में बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान में कार्रवाई कर रही है.”

मालूम हो कि भारत की मेजबानी में चेन्नई और मदुरई में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक जूनियर हॉकी विश्वकप का आयोजन किया जाएगा, जिसकी ट्रॉफी बुधवार को लखनऊ पहुंची.

Latest News

ईरान में तबाही: मौत का आंकड़ा 500 के पार, 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इंटरनेट बंद है और तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों की खबरें सामने आ रही हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version