UP Court Bomb Threat: लखनऊ सेशन कोर्ट समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर सील, हाई अलर्ट पर पुलिस

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Court Bomb Threat: लखनऊ सेशन कोर्ट परिसर सहित उत्तर प्रदेश की 18 जिला अदालतों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के माध्यम से आई इस धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हाई अलर्ट पर आ गए हैं. लखनऊ के वजीरगंज थाने की पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है. पूरे कोर्ट परिसर में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच और चेकिंग कर रही हैं.

लखनऊ कोर्ट परिसर में चला व्यापक सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर को सील कर दिया गया. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने कोर्ट के अंदर और बाहर हर कोने की बारीकी से जांच की. हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. बैग, सामान और वाहनों की सघन जांच की जा रही है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोर्ट परिसर में विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही प्रवेश और निकास के सभी गेट्स पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

e-mail की जांच में जुटी साइबर सेल

प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से ले रही हैं. धमकी ई-मेल के स्रोत और सत्यता का पता लगाने के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए हर संभव कोण से जांच की जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में चेकिंग की गई थी, लेकिन तब कोई धमकी नहीं मिली थी.

इलाके में दहशत

धमकी के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में भय और सतर्कता का माहौल बन गया है. वकील, कर्मचारी और आम लोग सावधानी बरत रहे हैं, जबकि कई लोग फिलहाल कोर्ट आने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि परिसर में आने से पहले सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक भीड़ न करें. अभी तक किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु का पता नहीं चला है और जांच लगातार जारी है. नई जानकारी मिलने पर प्रशासन द्वारा अपडेट जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़े: कानपुर: रिटायर फौजी ने गोली मारकर की पत्नी-बेटे की हत्या, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Latest News

हंगरी में प्रो-रूसी प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान, जानिए क्या है इसकी वजह

Hungary : हंगरी के प्रो-रूसी प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने यूक्रेन के खिलाफ ऐसा अभियान चला दिया है, जिसे जानकर...

More Articles Like This