कुख्यात शार्प शूटर आशु एनकाउंटर में ढेर, कई गंभीर मामले थे दर्ज

Must Read

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 50 हजार रुपए के इनामी शार्पशूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. यह कार्रवाई एसटीएफ मेरठ यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई. मारा गया अपराधी कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है. वह लंबे समय से यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. पुलिस के अनुसार, आशु चड्ढा पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और रंगदारी समेत कुल तीन दर्ज गंभीर मुकदमे दर्ज थे.

5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगाने का था आरोप: UP News

शातिर बदमाश आशु उर्फ मोंटी पर व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप था. पुलिस के मुताबिक, 15 मार्च को एक व्यापारी ने शिकायत दी थी कि उससे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके कुछ दिन बाद बदमाशों ने उसकी फैक्ट्री पर फायरिंग भी की, ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके.

हालांकि तभी से आशु फरार चल रहा था. वहीं पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी. हालांकि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं. जिसके बाद पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर बुधवार रात सिविल लाइंस इलाके में घेराबंदी की.

 शूटर आशु उर्फ मोन्टी का एनकाउंटर: सीने में लगी गोली

बता दें कि पुलिस ने घेराबंदी की तो आमना-सामना हो गया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को 2 गोली लगी. इनमें एक गोली सीधे सीने में जा लगी. वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, .32 बोर की फैक्ट्री मेड पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस और कई खोखे बरामद किए हैं. यह बरामदगी उसके आपराधिक नेटवर्क और सक्रियता को दर्शाती है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आशु मूल रूप से हापुड़ जिले के मीरपुर कला गांव का निवासी था. साल 2010 में हत्या के एक मामले में वह जेल गया था, जहां उसकी मुलाकात उधम सिंह गैंग के सदस्यों से हुई.

इसे भी पढ़ें:-Gold Silver Price Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सोना-चांदी भी टूटे, कीमतों में बड़ी गिरावट से निवेशक हैरान

Latest News

Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने से पहले रुकिए! एक दिन में 2,890 रुपए की बड़ी छलांग, चांदी भी हुई रिकॉर्ड महंगी

Gold-Silver Price Today: अगर आज आपका प्लान सोना या चांदी खरीदने का है, तो जल्दबाजी करने से पहले ताजा...

More Articles Like This