“गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का” बजट भाषण में वित्त मंत्री का शायराना अंदाज, की CM योगी की तारीफ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शायराना अंदाज में दिखे. उन्होंने बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शायरी पढ़ी. उनकी इस शायरी पर सदन के अंदर का माहौल बदल गया. सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है, दिया जला के रोशनी कर दूं जहां अंधेरा है.”

‘काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का…’

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में जहां सरकार की विभिन्न लोकप्रिय योजनाओं के बारे में बताया, वहीं एक और शायरी का जिक्र किया. उन्होंने कहा-सितारा बन के आसमां में वहीं चमकते हैं, डुबो देते हैं जो अपने आपको पसीने में. सीएम योगी की तारीफ में उन्होंने कहा-” काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का, गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का.

9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

मालूम हो कि बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9. 13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है. सदन के समक्ष बजट पेश करते हुए खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार राजकोषीय प्रबंधन एवं ऋण नियंत्रण के लिए हमेशा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इसे राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की 18वीं विधानसभा का आखिरी पूर्ण बजट माना जा रहा है. इस बजट में सरकार ने रोजगार, अवस्थापना विकास और चिकित्सा स्वास्थ्य सहित विभिन्न मदों को खास तवज्जो दी है.

Latest News

02 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है. जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version