‘शर्तें पूरी करने के बाद ही अमेरिका से बातचीत संभव’, ट्रंप के समझौते वाले बयान पर ईरान का जवाब

Tehran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते के बयान पर ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहस‍िन रेजाई ने पलटवार किया है. रेजाई ने कहा है क‍ि अमेरिका के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक क‍ि ईरान की शर्तें पूरी नहीं हो जाती. ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट पर यह बात कही. उनका यह बयान ट्रंप की सोमवार की टिप्पणी के जवाब में आया.

किसी भी कीमत पर एक समझौता

ट्रंप ने कहा था कि तेहरान जल्दी और किसी भी कीमत पर एक समझौता करना चाहता है और अमेरिका उसके साथ फिर से बातचीत शुरू कर सकता है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, क‍ि कमजोर पड़ चुका ईरान जल्दी और बुरी तरह एक समझौता करना चाहता है. अमेरिका बातचीत करेगा या नहीं, इसका फैसला मैं करूंगा. हालांकि हम इस विचार के लिए खुले हैं.

राष्ट्रपति के बदलते बयानों से भ्रमित

इसके जवाब में मोहसिन रेजाई ने कहा क‍ि अमेरिकी राष्ट्रपति के बदलते बयानों से भ्रमित मत होइए. कभी वे कहते हैं कोई बातचीत नहीं होगी और फिर कहते हैं हम बातचीत के लिए तैयार हैं. तेल और समुद्री मार्गों से जुड़े दांव अब बदल चुके हैं. बाद में नुकसान नियंत्रित करने की कोशिश आने वाली स्थितियों को नहीं रोक पाएगी. उन्होंने स्‍पष्‍ट क‍िया क‍ि जब तक ईरान की शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी. बस यही अंतिम बात है.

संघर्षों को खत्म करने के लिए समझौता ज्ञापन

18 जून को अमेरिका और ईरान ने क्षेत्र में चल रहे संघर्षों को खत्म करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे. इसमें लेबनान समेत विभिन्न मोर्चों पर तनाव कम करने की बात शामिल थी. इस समझौते के तहत दोनों देशों को 60 दिनों के भीतर बातचीत करके अंतिम समझौते तक पहुंचना था. यह अवधि 17 अगस्त को समाप्त हो चुकी है, लेकिन हाल के तनाव बढ़ने के बाद इन वार्ताओं का भविष्य अभी स्पष्ट नहीं है.

ड्रोन हमले में दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बनाया निशाना 

इसी बीच सोमवार रात ईरान के दक्षिणी तट के पास ड्रोन हमले में दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं को निशाना बनाया गया. यह हमला दक्षिणी बंदरगाह शहर कारगन के तट और लारक द्वीप के पास हुआ. होर्मोजगान प्रांत के राजनीतिक और सुरक्षा मामलों के उप-गवर्नर अहमद नफीसी ने बताया कि इस घटना के बाद कई मछुआरे लापता हो गए हैं. उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. घटना की जांच पूरी होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तानः इमरान की पार्टी PTI पर शिकंजा, केपी CM सहित 25 नेताओं के पासपोर्ट ब्लॉक

Latest News

इस साल कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानें व्रत की तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के...

More Articles Like This

Exit mobile version