UP: ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक, आदेश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है. इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो गया. इसके साथ ही प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो गया. इससे नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है.

प्रशासक नियुक्त किए जाने से क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों, वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version