मंत्री OP राजभर बोले- इंडिया गठबंधन बेदम, इसके नेताओं का यूपी में कोई प्रभाव नहीं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Om Praksh Rajbhar: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में 8 जून को होने वाली बैठक को लेकर यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इंडिया गठबंधन बेदम हो चुका है. इसके नेताओं का यूपी में कोई प्रभाव नहीं है. ममता बनर्जी का प्रभाव पश्चिम बंगाल में है, पर यूपी में बेअसर हैं. इसी तरह कांग्रेस का भी यूपी में कोई प्रभाव नहीं है.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ आने पर यूपी के चुनाव पर कुछ भी असर नहीं पड़ेगा. यूपी में एनडीए इसलिए ताकतवर है, क्योंकि इससे जुड़ी हुई छोटी पार्टियां भी प्रदेश के कई जिलों में प्रभाव रखती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन फेल है.

More Articles Like This

Exit mobile version