UP: मंत्री संजय निषाद बोले- हमें जीत चाहिए, डिप्टी CM ने कहा- विपक्ष को पराजित करेंगे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः लखनऊ में यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस मौके पर संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं, बल्कि जीत चाहिए. निषाद समाज को हक चाहिए. बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा. हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपनी मेहनत के बल पर संजय निषाद जी यहां तक पहुंचे हैं. हम मिलकर लड़ेंगे और विपक्ष को पराजित करेंगे. इंडिया गठबंधन की फटाफट और सफाचट की नीति जनता समझ चुकी है. सपा सरकार में निषाद समाज के लोगों का उत्पीड़न होता था और महिलाओं का बलात्कार होता था.

डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. उन्होंने कहा अपना दल भी हमारे साथ है और मिलकर चुनाव लड़ रहा है.

गौरतलब है कि प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसके बाद इस प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version