लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए यूपी के विधायक, अखिलेश यादव ने फिर ठुकराया रामलला का निमंत्रण

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP MLA Visit Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. स्पीकर सतीश महाना ने यूपी के सभी विधायकों और विधानसभा सदस्यों को राम मंदिर चलने के लिए निमंत्रण दिया था. लगभग सभी पार्टियों के विधायक लखनऊ से एक साथ बसों से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस बार भी रामलला के निमंत्रण को ठुकरा दिया है.

जानिए क्या बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य आज अयोध्या में भगवान रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे. अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले सभी विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए. वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अयोध्या जाने का निमंत्रण अस्वीकार किया है. विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना शनिवार को सदन में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से कहा, ‘‘आप हमारे साथ कल अयोध्या चलिए.’’ इस पर यादव ने कहा, ‘‘हमें भगवान श्री राम बुलाएंगे, तब जाएंगे.’’

CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या के निमंत्रण को ठकराने के बाद सीएम योगी ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘अध्‍यक्ष जी ने आपको एक आमंत्रण दिया उसे आपने नकार दिया. अयोध्‍या आप जाना नहीं चाहते, आप अक्सर ब्रिटेन जाते हैं और आप जानते हैं कि आपके टिकट कौन बुक करता है.’’

उप मुख्यमंत्री ने भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं. उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है. इन्हीं लोगों की सरकार में अयोध्या रक्तरंजित हुई थी, तो वे कैसे जा पाएंगे. हम सब भारत की जो सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं…”

सपा सफा हो जाएगी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भगवान श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. हम अपने दोनों सदनों के सम्मानित सदस्यों के साथ प्रस्थान कर रहे हैं.” अयोध्या दौरे पर सपा नेताओं के ना आने को लेकर उन्होंने कहा, “सपा सफा हो जाएगी…”

उमाशंकर सिंह ने किया समर्थन

BSP विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा, “सपा के नेता राजनीति कर रहे हैं लेकिन हम इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेंगे. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं… किसी को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए…”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version