Up: प्रदेश में कल से शुरु होगा नौतपा का असर, छह दिन के बाद बारिश के आसार, सबसे गर्म रहे ये जिले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है. गर्मी लोगों को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए बेचैन कर रही है. धूप से बचाव के लिए लोग तरह-तरह का जतन कर रहे हैं. मौसम की मार से बेहाल हर किसी की जुबान पर बस यही बात है कि इस भीषण गर्मी से कैसे राहत मिलेगी. लोगों को मेघ की मेहरबानी का इंतजार है.

बेतहाशा गर्मी से तप रहे लोगों को शनिवार को अवध और एनसीआर के कुछ जिलों में आंधी-बारिश से भी कोई खास राहत नहीं मिली. बुंदेलखंड सहित तमाम जिलों में सूरज के तेवर तल्ख रहे. तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों बेचैन किया. बांदा अभी भी सबसे गर्म बना हुआ है. शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया. सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है, जिससे कम से कम अगले छह दिनों तक आसमान से आग बरसने और झुलसा देने वाली पछुआ हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, छह दिन बाद बारिश से कुछ राहत मिल सकती है.

अवध के जिलों में शनिवार को मौसम के रंग बदले रहे. अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा में दोपहर बाद आंधी से कई खंभे गिर गए. पेड़ उखड़ गए. बाराबंकी में आंधी के साथ बारिश भी हुई. वहीं, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती व अमेठी में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते नजर आए. प्रयागराज में पारा 46 डिग्री, झांसी में 44.9, वाराणसी में 44.7, हमीरपुर में 44.6 और सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया.

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र न होने से शुष्क और साफ मौसम के आसार हैं. प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर लू का असर बढ़ेगा. कहीं-कहीं रातें भी गर्म होने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके अलावा छह दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी.

इन इलाकों में बूंदाबांदी

इसके अलावा पंजाब से दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन या वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा और छिटपुट बारिश की संभावना भी है. उन्होंने बताया कि छह दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी. हालांकि, जिन जगहों पर बारिश नहीं भी होगी तो वहां पर भी तापमान में गिरावट के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं.

तापमान के मामले में बांदा अभी भी सबसे ऊपर बना हुआ है. शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया. 46 डिग्री के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा. झांसी में तापमान 44.9 डिग्री, वाराणसी में 44.7, हमीरपुर में 44.6 और सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया. कुल मिलाकर मौसम की तप से हर कोई बेहाल है. ऐसे में गर्मी से राहत के लिए लोगों को बारिश का इंतजार है.

Latest News

नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट की बैठक, अमेरिका-ईरान समझौते पर होगी चर्चा

America-Iran deal: अमेरिका-ईरान के बीच डील की खबर इस समय सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच इजरायली मीडिया...

More Articles Like This

Exit mobile version