शिक्षक अपडेट होगा, तो पूरी पीढ़ी होगी अपडेट: सीएम योगी

UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बेसिक विद्यालय के 1.91 करोड़ बच्चों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते मोजे और स्टेशनरी के लिए 2300 करोड़ रुपए डीबीटी करने के बाद संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा, शिक्षक अपडेट होगा, तो पूरी पीढ़ी अपडेट होगी. शिक्षकों को अपडेट करने के लिए समय-समय पर शिक्षण, प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. डायट में भी शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़े:- बुलंदशहर में हादसा: मकान का लिंटर गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर

सीएम योगी ने आगे कहा, 2017 के पहले प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी थी. ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है कि पिछले 5 साल में कोई शिक्षक भर्ती नहीं हुई. जबकि, हमने पिछले 5 में 1.64 लाख शिक्षक भर्ती किए हैं, जो सेवानृवित्त हुए हैं, उनके स्थान पर भी अतिरिक्त व्यवस्था की है. जल्द ही नए शिक्षा आयोग का भी गठन करने जा रहे हैं, ताकि इसमें कोई गैप न रहे.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को अपडेट किया गया है. डायट को भी अपडेट कर रहे हैं. यह ध्यान दिया जाए की डायट में योग्य प्रशिक्षक ही जाएं. योग्यता को मानक बनाया जाए. गैप को पूरा करें.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version