UP News: इन दो जिलों को आज करोड़ों की सौगात देंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी 5 अप्रैल को महाराजगंज का दौरा करेंगे. वह सुबह करीब 10:15 बजे महाराजगंज पहुंचेंगे, जहां 654 करोड़ रुपये की लागत से 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
इस दौरान, सीएम योगी रोहिन नदी बैराज का भी लोकार्पण करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरण करेंगे. साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौपेंगे.

दोपहर 02 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे 

महाराजगंज के दौरे के बाद सीएम योगी गोरखपुर जाएंगे, जहां वे दोपहर करीब 2 बजे चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान वे 1640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
इसके अलावा, सीएम योगी रामगढ़ ताल आवासीय परियोजना में 1410 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ में विस्तृत इंटीग्रेटेड स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट कन्वेंशन सेंटर, क्लब और फाइव स्टार होटल का भी शिलान्यास करेंगे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This