UP News: ‘बांग्लादेश में जान की गुहार लगा रहे हैं हिंदू’, बोले CM योगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हजरतगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा कि विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. विभाजन की त्रासदी फिर नहीं होने देंगे. कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की चिंता की. जाति के नाम पर विभाजन की कोशिश हो रही है.

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में आज वही हो रहा है, जो 1947 में हुआ था. पाकिस्तान के जैसे हालात हैं, उसका विलय भारत में होना तय है. बांग्लादेश में हिंदू जान की गुहार लगा रहे हैं. बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कोई कुछ नहीं बोल रहा है.

उस समय 10 लाख हिंदुओं को एक साथ मार दिया गया था और आज भी वही आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और वही बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है. इतिहास की इन गलतियों से हम कब सबक लेंगे.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version