UP: प्रदेश की हालत बिगाड़ दी सपा की “एबीसीडी” ने, OP राजभर का अखिलेश पर पलटवार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को वाकई एबीसीडी आती होती, तो आज उनकी पार्टी सत्ता से बाहर न होती. सपा ने सत्ता में रहते हुए जिस ‘एबीसीडी’ को अपनाया, उसने प्रदेश की हालत बिगाड़ दी.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘ए’ से अराजकता, ‘बी’ से भ्रष्टाचार, ‘सी’ से चोर और ‘डी’ से दलाली ही सपा शासन की असल पहचान थी. सपा ने शासन में स्थायित्व नहीं दिया. भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया.

सपा ने अपराधियों को संरक्षण दिया

सपा ने अपराधियों को संरक्षण दिया और हर निर्णय में सिफारिश व दलाली को प्राथमिकता दी. जब अखिलेश सत्ता में थे, तब सरकारी स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि नकल माफिया और भर्ती घोटालों के लिए कुख्यात थे.

टूटी हुई दीवारें, गिरती हुई छतें, गंदे टॉयलेट और घटती बच्चों की संख्या, यही उस समय की शिक्षा व्यवस्था का असली चेहरा था. मालूम हो कि अखिलेश यादव ने स्कूलों के विलय सहित सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version