UP: अवैध घुसपैठियों के लिए बनेंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर, CM योगी का निर्देश- करें सख्त कार्रवाई

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करें. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं.

इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा.

Latest News

Iran Oil Export Relief: अमेरिका ने ईरान को दी 60 दिनों की राहत, भारत को सस्ते तेल और बेहतर सप्लाई का मिल सकता है...

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के बाद तेहरान को 60 दिनों तक तेल और पेट्रोलियम उत्पाद बेचने की अनुमति मिली है. इस फैसले का फायदा भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों को मिल सकता है.

More Articles Like This