UP Weather: सर्दी की बेदर्दी में बारिश का तड़का, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: सर्दी के बेबर्दी के बीच बुधवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कड़ाके की ठंड में बारिश का तड़का लग गया. सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई. मौसम विभाग ने आगे भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

बारिश से बढ़ गलन का प्रभाव
पिछले कई दिनों से सर्दी की बेदर्दी जारी है. घने कोहरा की वजह से गलत का प्रभाव भी बढ़ गया है. हर कोई ठंड से ठिठुर और कांप रहा है. सर्दी की इस बेदर्दी के बीच बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह करीब दस बजे बादलों की गरज शुरु हो गई. कुछ ही देर बाद लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में तेज और धीमी बारिश हुई. लखनऊ में तेज और धीमी करीब एक घंटे तक तक बारिश हुई.

कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना
बारिश की वजह से सर्दी के साथ ही गलन का प्रभाव बढ़ गया. मौसम विभाग का कहना है कि बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में बरसात के आसार तो दिखाई दे रहे थे, पर अचानक से विकसित हुए सिस्टम ने लखनऊ सहित आसपास बरसात करा दी. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. विभाग आगामी 7 जनवरी तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
बहराइच, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में घना कोहरा होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन इलाकों में कोल्ड डे के आसार
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, शाहजहांपुर और आसपास.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version