UP Weather: अभी और बढ़ेगी सर्दी की बेदर्दी, UP में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, कोहरे संग चलेंगी बर्फीली हवाएं

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Up Weather Alert: सर्दी की बेदर्दी से फिलहाल अभी किसी तरह की राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. घने कोहरे के बीच शनिवार को भी ठंड की वजह से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं. ऐसे में धूप के दर्शन भी मुश्किल से होंगे. प्रदेश में कोहरे की वजह से शनिवार को कई जिलों में सुबह शून्य दृश्यता दर्ज की गई. आने वाले दिनों में कोहरा और घना हो सकता है. यूपी में रविवार को भी दिन की शुरुआत कोहरे और गलन के साथ हुई. हालांकि, लखनऊ में सुबह नौ बजे के करीब धूप निकली, लेकिन गलन के बीच धूप में वह चमक नहीं रही, जो होनी चाहिए. फिर भी सर्दी से राहत के लिए लोग धूप सेंकते नजर आए.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा और इस दौरान कोहरा भी घना हो सकता है. उन्होंने बताया कि कई जिलों में सुबह दृश्यता शून्य हो सकती है. उनके अनुसार, फॉग की पहले से बनी परत जब तक नहीं हटेगी, तब तक धूप के आसार कम रहेंगे.

आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार सुबह आगरा, कुशीनगर, कानपुर और फुर्सतगंज में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि अलीगढ़ व प्रयागराज में दृश्यता 50 मीटर, फतेहगढ़ में 80 मीटर, झांसी और आजमगढ़ में 100 मीटर और राजधानी लखनऊ में 150 मीटर रही.

इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के आसार

जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आगरा, इटावा और आसपास के इलाके.

यहां शीत दिवस की संभावना

अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और आसपास के इलाके.

Latest News

Bank Holiday Today: आज 30 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 30 October 2026: अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना...

More Articles Like This