UP Weather Today: यूपी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि आने वाले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 22 और 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभवना है.

इन इलाकों में होगी बारिश
प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी में 22 अगस्त को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने अंदेशा जताते हुए कहा कि कुछ हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है. उधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. हालांकि 24 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. बता दें कि रामपुर, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद में सोमवार को तेज बारिश की संभावना है.

आज कैसा रहेगा मौसम
सोमवार के दिन राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, हरदोई, चुर्क, बहराइच, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और बलिया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लेकर 37 डिग्री रहने की उम्मीद है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version