UP: प्रदेश में 40 की रफ्तार से चल रहीं हैं पछुआ हवाएं, धूप की तल्खी होगी कम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ हवा चल रही है. मंगलवार को हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में उत्तरी पछुआ हवा बृहस्पतिवार तक चलती रहेगी. इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. बुधवार की सुबह से ही हवाएं चलनी शुरू हो गईं है, जिसकी रफ्तार दोपहर तक और तेज होने की संभावना है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया
वहीं, बुधवार को पछुआ की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है. इसके असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी में कमी आएगी. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवा की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी. इसके साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी.

हवा से फसलों को हो सकता है नुकसान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि तेज पछुआ हवा से यूं तो कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है, लेकिन जिन तैयार मौसमी फसलों में ताजा पानी लगाया गया है, उन्हें तेज हवाओं से थोड़े-बहुत नुकसान से इनकार नहीं किया सकता.

पिछले दो दिनों से लखनऊ में चल रही पछुआ के रफ्तार में और तेजी आई. मंगलवार को राजधानी में दोपहर बाद धूल उड़ाती हुई पछुआ देखने को मिली. दिन व रात के पारे में बढ़त भी दर्ज की गई. मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हवाओं में तेजी के साथ तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट के संकेत हैं.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ेगी और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. रफ्तार थमने के बाद धूप तीखी होगी और गर्माहट बढ़ेगी.
मंगलवार को 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ दिन का पारा 30.8 डिग्री और रात का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया.

राजधानी लखनऊ की हवा का हाल
मंगलवार को राजधानी लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी स्वास्थ्य के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं गोमतीनगर, अलीगंज, बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This