ट्रक ने कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत

Mathura: यूपी में लगातार हादसों में कांवड़ियों की मौतें हो रही हैं. वहीं मथुरा में भी भीषण हादसा हुआ है. जिसमें तीन कांवड़ियों की जान चली गई है. हादसा थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के पास जयपुर बरेली बाईपास पर हुआ. जहां ट्रक ने कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य की हालत भी गंभीर है. यह हादसा बुधवार देररात को हुआ.

ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रैक्टर- ट्रॉली से जा टकराया

रामघाट से डांक कांवड़ लेकर भरतपुर बयाना के गांव लहचोरा निवासी सोनू, भीम, भूपेंद्र,  बबली ट्रैक्टर- ट्रॉली से जयपुर बरेली बाईपास पर होकर जा रहे थे. वहीं से मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली की ओर जा रहा था. अचानक चालक को झपकी आ गई. इससे ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रैक्टर- ट्रॉली से जा टकराया.

पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके बाद चीख पुकार मच गई. इस भीषण हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं भीम, भूपेंद्र और बबली की मौके पर मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.

शाहजहांपुर में भी दो कांवड़ियों की हो गई थी मौत

इससे दो दिन पहले शाहजहांपुर में भी दो कांवड़ियों की मौत हो गई थी. यहां कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पर लदा डीजे हाईटेंसन लाइन को टच कर गया. इससे करंट लगने से दो कांवड़िये नीचे गिर गए थे. उसी ट्रैक्टर- ट्रॉली के नीचे दबकर इनकी दर्दनाक मौत हुई थी. उसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version