UP: कड़ाके की ठंड और कोहरे की जद में प्रदेश, ठिठुर रहे लोग, इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather in up:  समय यूपी में सर्दी की बेदर्दी जारी है. आम हो खास, सभी कड़ाड़े की सर्दी की दुहाई देते हुए ठिठुर रहे हैं. पूरे प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारी है. शुक्रवार को लगभग समूचा प्रदेश घने कोहरे में जद में रहा. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यूपी के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही तराई और पूर्वी यूपी सहित लगभग 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है. यानी इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. इसके असर से दिन के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़त आएगी. साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी.

शुक्रवार को प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे की मौजूदगी के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलीं. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. घने कोहरे की वजह से आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के वक्त दृश्यता शून्य तक पहुंच गई. बहराईच में 20 मीटर, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई.

इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइन, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा एवं आसपास के इलाकों में.

अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली व आसपास के इलाकों में.

12.52 करोड़ लोगों को भेजा गया मौसम का चेतावनी संदेश

जबरदस्त ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है. राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर के निर्देश पर सचेत एप के माध्यम से 12.52 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं को मौसम चेतावनी संदेश भेजा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन का बुलेटिन जारी करते हुए 50 जिलों में रेड अलर्ट और 40 जिलों में शीतदिवस की चेतावनी दी है.

Latest News

‘ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है’ पीएम मोदी के जनसभा में मुस्लिम समुदाय ने लगाई नारेबाजी

PM Modi : राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होने जा रही है. इस बीच पीएम...

More Articles Like This