Varanasi News: अमित शाह ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, केंद्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने की कामना की

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचे. यहां उन्‍होंने अपनी पत्नी सोनल साह के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई. पीएम मोदी के चुनाव प्रचार में आए गृहमंत्री अमित शाह ने प्रचार के आखिरी दिन मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का विधिवत अभिषेक किया.

दर्शन-पूजन के बाद अमित शाह ने बाबा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत और केन्द्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की कमान अपने हाथों में लेकर अमित शाह ने सारी तैयारियों को फाइनल रूप दे दिया.

Amit Shah

उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के भारी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों को टिप्स के साथ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. इसके पहले बुधवार को उनहोंने बलिया, सोनभद्र और गाजीपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया था. बलिया में उन्होंने कहा था कि गुजराती होते हैं हिसाब-किताब में पक्के, एक बार में कई काम करते हैं. एक ही बार में यदि तीन काम हों तो वह करना चाहिए.

यह भी पढ़े: Jammu: जम्मू-राजौरी मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत की आशंका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This