Varanasi: सीएम योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की।
दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से चॉकलेट पाकर उछल पड़े बच्चे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल भैरव मंदिर दर्शन के उपरांत जब निकलने लगे तो रास्ते में उन्हें कुछ बच्चे दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी को अपने पास बुलाया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। फिर एक-एक कर सभी बच्चों को चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री के हाथ से चॉकलेट पाकर बच्चे उछल पड़े।

लस्सी बना रहे बच्चे का जाना हाल

काल भैरव मंदिर दर्शन करके लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक बच्चे पर गयी। उन्होंने देखा कि बच्चा दुकान पर लस्सी बना रहा है। यह देख मुख्यमंत्री उसके पास पहुंच गए। उसका हालचाल जानते हुए पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट भी दिया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। दुकान पर बैठे लोगों से भी मुख्यमंत्री ने कुशलक्षेम जाना।
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version