Mahashivratri 2024: इन 10 चीजों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें नियम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahashivratri 2024: शिव भक्तों के लिर महाशिवरात्रि का पर्व बहुत खास होता है. इस बार महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को पूरी रात दर्शन देंगे. इसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में तैयारियां अभी से शुरू हो गई है. आप भी अगर महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए काशी आ रहे है, तो ये खबर आपके काम की है.

महाशिवरात्रि पर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे भक्त कुछ चीजें भूलकर भी अपने साथ नहीं लाए वरना बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ सकता है या दर्शन में आपको मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि हर बार की तरह इस बार महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों के लिए खास इंतजाम मंदिर में किए जा रहे हैं. ऐसे में उस दिन जो भक्त काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे है, वो अपने साथ इन सामानों को लेकर न आए:

  1. चाकू, 2. पेन 3. इलेक्ट्रॉनिक रिमोट, 4. स्मार्ट वॉच, 5. पेन ड्राइव, 6. पान, 7. गुटखा या 8. कोई भी धारदार चींज 9. सिगरेट 10. मोबाइल

मोबाइल के साथ नहीं मिलेगी एंट्री 
विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में भीड़ काफी होगी. इसके लिए मोबाइल फोन को भी भक्त होटल, लॉज या जिस जगह ठहरे है, वहीं छोड़ दें. क्योंकि भीड़ के दवाब में मंदिर प्रशासन की ओर से की गई लॉकर व्यवस्था पर इसका सीधा असर होगा और मोबाइल फोन के साथ किसी भी भक्त को मंदिर में दर्शन नहीं मिलेगा. ऐसे में यदि आप इन चीजों के साथ मंदिर आते है, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़े: MP News: फंदे से लटकता मिला पिता और दो बच्चों का शव, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version