PM मोदी ने सिगरा स्टेडियम का लिया जायजा, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में मंगलवार रात औचक निरीक्षण पर निकल गए। वे देर रात सिगरा स्टेडियम पहुंचे। वहां इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
डबल इंजन की सरकार पूर्वांचल के खिलाड़ियों को निखारने के लिए काशी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम का निर्माण करा रही है। स्टेडियम में लगभग सभी स्पोर्ट्स होंगे और सभी खेलों के खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे। अब पूर्वांचल के खिलाड़ियों को खेलने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। खेल प्रेमियों को वाराणसी में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने को मिलेगा। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम का पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेडियम की इमारते ग्रीन बिल्डिंग होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी के सहयोग से टू बिल्ड पद्धति पर ईपीसी मोड पर एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने रिकॉर्ड समय में इसे पहले तैयार किया।
इसमें बैडमिंटन, हैंडबॉल,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, स्क्वैश जैसे 20 से अधिक इनडोर खेल खेलने की सुविधा होगी। ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, वार्म अप पूल के  साथ होगा। जिम, स्पा, योगा सेंटर, पूल बिलियर्ड्स और कैफेटेरिया के साथ बैंक्वेट हॉल भी बनेगा। साथ ही मल्टी स्पोर्ट्स ,मल्टी लेवल आधुनिक इनडोर स्टेडियम को पैरा स्पोर्ट्स के मानकों को भी ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जिससे यहाँ पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी हो सकें। स्टेडियम के पहले  चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे और तीसरे चरण का काम जुलाई तक पूरा होना प्रस्तावित है।
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version