देव दीपावली पर ‘एक दिया काशी के नाम’ अभियान चलाएगा पर्यटन विभाग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: देव दीपावली पर यदि कोई काशी के अर्धचन्द्राकार घाटों तक नहीं पहुंच पाता तो उसके द्वारा दिए गए दीप को पर्यटन विभाग गंगा घाट पर प्रज्ज्वलित करेगा। पर्यटन विभाग देव दीपावली पर “एक दिया काशी के नाम” अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान में आमजन पूर्वजों के नाम से पर्यटन विभाग को दीप दान कर गंगा किनारे घाट पर प्रज्ज्वलित करा सकते हैं। पर्यटन विभाग इस अभियान के तहत  शहीदों, पूर्वजों के नाम लोगों से गंगा घाट, कुंड तथा तालाब पर एक दीप जलाने की अपील भी कर रहा है।
देव दीपावली सनातन की रोशनी पूरी दुनिया में फैला रही है। योगी सरकार देव दीपावली को पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है। इस वर्ष देव दीपावली में काशी के घाट 12 लाख दीपों से जगमग होंगे। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि पर्यटन विभाग देव दीपावली के लिए “एक दिया काशी के नाम” अभियान चला रहा है। इसमे कोई भी व्यक्ति पर्यटन विभाग को दीप दान कर सकता है। पर्यटन विभाग देव दीपावली के दिन घाटों पर यह दीप प्रज्ज्वलित करेगा। आमजन यह दीप पर्यटन विभाग के दशाश्वमेध घाट स्थित कार्यालय पर दे सकते हैं।
काशी में  देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। योगी सरकार विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी में जुटी है। पर्यटन विभाग आमजन से अपील भी कर रहा है कि ‘एक दिया काशी के नाम’ अभियान के तहत घाट पर एक दीप जरूर जलाएं।
Latest News

Dabur India ने GreenLine से मिलाया हाथ, LNG ट्रकों से बदलेगी सप्लाई चेन की तस्वीर

GreenLine Mobility Solutions और Dabur India ने LNG आधारित ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है. इस सहयोग के तहत डाबर के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में LNG ट्रकों की तैनाती होगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी.

More Articles Like This