UP News: नल से हर घर जल पहुंचा रही डबल इंजन की भाजपा सरकार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: वाराणसी में जल जीवन मिशन योजना तेजी से मूर्त रूप ले रही है। डबल इंजन की सरकार हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाकर हर घर नल तेजी से लगा रही है। सरकार अब तक वाराणसी में लक्ष्य का पचास प्रतिशत से अधिक पाइप लाइन बिछाकर निर्धारित लक्ष्य के आधे से अधिक घरों तक पानी पहुँचा चुकी है। केंद्र सरकार के मार्गदर्शन व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर शत प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाने में जुटी है।
आज़ादी के बाद से ही गांवों के लोग पानी की बड़ी समस्या का सामना करते हुए आए। इस योजना के पूरे होने पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की पानी की समस्या का बड़ा समाधान होगा। हर घर नल से जल के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। इसके लिए सरकार धरातल पर तेजी से काम कर रही है। जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अंतर्गत वितरण प्रणाली में 8407 किलोमीटर की पाइप बिछाने का लक्ष्य निर्धारित है।
जिसके सापेक्ष 4584 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। साथ ही 302490 घरो में नल लगाए जाने के सापेक्ष 1,55,725 घरों में लगाए जाने की उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई दशकों से पीने की पानी की गंभीर समस्या रही है। पानी लेने के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता था। भाजपा की डबल इंजन की सरकार इनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए मिशन की तरह काम कर रही है और जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल उपलब्ध करने के बेहद करीब है।
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This