योगी सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों से कराएगी धार्मिक शहरों की यात्रा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: योगी सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों से धार्मिक शहरों की यात्रा कराएगी. धर्मनगरी काशी, तीर्थराज प्रयागराज, रामलला की जन्मस्थली अयोध्या और सोनभद्र का सफर इलेक्ट्रिक एसी बसों से होगा. इसे देखते हुए योगी सरकार वाराणसी और सोनभद्र में चार्जिंग स्टेशन बनवा रही है. सरकार के इस पहल से सुगम यात्रा के साथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाया जा सकेगा.

बनाये जा रहे पांच चार्जिंग स्टेशन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि प्रयागराज रीजन और अयोध्या रीजन से वाराणसी और सोनभद्र के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है. इसके लिए पांच चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसमे 4 वाराणसी कैंट डिपो के वर्कशॉप और एक चार्जिंग स्टेशन सोनभद्र में होगा. इसे एक महीने के भीतर तैयार कराया जाना है,जिससे प्रयागराज और अयोध्या से वाराणसी तथा सोनभद्र आने-जाने वाली बसें चार्ज हो सकें और वापस गंतव्य तक जा सकें.

आधे घण्टे में चार्ज होगी बस

चार्जिंग स्टेशन पर एक बस आधे घंटे में फुल चार्ज हो जायेगी. बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर सकेंगी. ए.सी. इलेक्ट्रिक बस में करीब 28 लोग बैठ सकते हैं. बसों में सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस सिस्टम के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की भी सुविधा है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This