Congress: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व पीएम के पोते ने दिया इस्तीफ़ा, थामा बीजेपी का हाथ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congress: पूर्व प्रधानमंत्री लाला बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे जी! आदरणीय महोदय, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं, सादर विभाकर शास्त्री.” शास्त्री, जो पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और हरि कृष्ण शास्त्री के पुत्र हैं, अतीत में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और असफल रहे हैं.

सबसे पुरानी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद, विभाकर शास्त्री उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए. मीडिया से बात करते हुए शास्त्री ने कहा, “…मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर सकूंगा. “विभाकर शास्त्री 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से लड़े थे और हार गए थे.

ये भी पढ़े: UP News: सीएम योगी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, लंगर हॉल का भी किया निरीक्षण

 

Latest News

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, खारकीव का अस्पताल तबाह, 9 राज्यों की बिजली सप्लाई भी ठप

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. एक तरफ जहां...

More Articles Like This