Weather: बादलों की आवाजाही संग बारिश के आसार, बढ़ जाएगी सर्दी और ठिठुरन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी में मौसम का बड़ा अपडेट आया है. रविवार देर रात से सोमवार के बीच पश्चिमी हिस्से में बादलों की आवाजाही संग हल्की बूंदाबांदी के आसार है. रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही रही.

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी यूपी के आगरा, मैनपुरी आदि में और मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके में हल्की बूंदाबांदी के संकेत है. वहीं सोमवार के बाद प्रदेश में पुरवाई के असर से तात्कालिक तौर पर रात के पारे में वृद्धि देखने को मिलेगी.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबादी के बाद, नए पश्चिमी विक्षोम के असर से क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बन रही है. इसके बाद पुरवाई थमेगी और तापमान में गिरावट से पूरब से पश्चिम तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है. इस दिन मां दुर्गा...

More Articles Like This

Exit mobile version