UP Weather Update: यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक! इन जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: मानसून की विदाई के साथ ही रात के समय से गुलाबी ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की-फुल्की बौछारे पड़ सकती है. जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

इन जिलों में बारिश की संभावना
बता दें कि गुलाबी ठंड के दस्तक के साथ ही हल्की कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज 7 अक्टूबर को यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया समेत आस पास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है. रात के वक्त ओंस पड़ने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो नवरात्रि से सर्दी अपनी रफ्तार पकड़ सकती है.

जानिए अपने शहर का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज अधिकतमत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

वहीं अगर बात की जाए फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ की यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस लेकर 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके साथ ही बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ेंः Pinddaan in Gaya: आखिर गया में ही क्‍यों किया जाता है पिंडदान? जानिए पौराणिक वजह

इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए आज का भाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This