यूपी का मौसम: जमकर बरसेंगे काले बदरा, भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather of UP: यूपी में मौसम ने करवट बदली है और लोगों को हीट वेव से राहत मिली है. उत्तर प्रदेस में मानसून की एंट्री होने ही वाली है और प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है. राज्य में भारी बारिश का सिलसिला भी शुरू वाले वाला है. प्रदेश में 19 से 21 जून के दौरान मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान में भी कमी आने की पूरी उम्मीद है.

जाने आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी (मंगलवार) को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. कुछ राज्यों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजधानी लखनऊ और नोएडा-गाजियाबाद में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

सोमवार को लगभग पूरे प्रदेश में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आ गई है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 75 फीसदी जिलों में बारिश हुई, मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा और बुधवार से प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

18-19 जून को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. अगले दो दिनों में यूपी के कई जिलों जैसे-सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version