पश्चिमी UP में फिर बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, पांच जून से गर्मी पकड़ेगी रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम में आंशिक परिवर्तन के आसार हैं. तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन बाकी जगहों पर रविवार जैसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. पूरे प्रदेश में मंगलवार को बारिश के आसार बन रहे हैं. इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी. रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो जाएगी. तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है.

मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी. बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में ये बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान कई जगह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. इससे मौसम में राहत मिल सकती है. उन्होंने बताया कि इसके बाद 5 जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी. तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. पछुवा हवा चलेगी.

इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है.

Latest News

20 हजार के बजट में खरीदना है नया Smartphone? ये 8 फोन हैं जबरदस्त, गेमिंग से कैमरा तक मिलेंगे धांसू फीचर्स

20 हजार रुपये तक के बजट में कई दमदार 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. यहां CMF Phone 2 Pro 5G, realme P4 5G, POCO M7 Pro 5G, Infinix GT 30 5G+ समेत 8 विकल्पों की जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुन सकें.

More Articles Like This