नारी शक्ति वंदन अधिनियम: निकालीग गई ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’, सीएम योगी भी हुए शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Women Empowerment Act: लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली गई. सीएम आवास से शुरू हुई पद यात्रा विधानभवन तक गई. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया.

‘देख सपाई बिटिया घबराई’

इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की वजह से आज महिलाएं सड़कों पर हैं. इनके लिए तो कहावत ही है कि ‘देख सपाई बिटिया घबराई’.

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है. यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं. आने वाले चुनाव में सभी  मातृशक्तियां विपक्ष को सबक सिखाएंगी.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष ने मिलकर न सिर्फ अधिनियम गिराया, बल्कि सदन में खुशियां भी मनाईं, तालियां भी बजाईं. इसको लेकर सभी के मन में आक्रोश है. इसके लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे.

सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ आज देशभर में जो आक्रोश है, उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा. इसके बाद सीएम ने पद यात्रा को रवाना किया.

अलोकतांत्रिक सपा-कांग्रेस पार्टी का चेहरा: सीएम योगी

जन आक्रोश महिला पद यात्रा के समापन पर सीएम ने कहा कि प्रदेश का एक एक बच्चा आधी आबादी के साथ उनकी मांग के साथ खड़ा है. सपा हो या कांग्रेस, पार्टी इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है. विपक्ष को आपराधिक छवि दूर करने का मौका दिया गया था, लेकिन इसका इन्होंने गलत इस्तेमाल किया.

Latest News

हंगरी के PM पीटर माग्यार ने कहा- यदि इस्राइल के PM नेतन्याहू हंगरी की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो…

Prime Minister Peter Magyar: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा बयान सामने आया है. हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर माग्यार ने...

More Articles Like This